फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरों में बैठने के बजाए खेतों में जाएं कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरों में बैठने के बजाय खेतों में जाएं कृषि अधिकारी
विज्ञापन

सुलह में आयोजित किसान गोष्ठी में बोले स्वास्थ्य मंत्री किसानों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि साल-2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को पूरा करना है। कृषि अधिकारियों को अब कमरों में बैठने के बजाय किसानों के खेतों में जाना होगा ताकि किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं का पता लग सके। उन्होंने सुलह के मनसिंबल में कृषि विभाग की ओर से लगाई गई किसान गोष्ठी में कहा कि अधिकारी कृषि योजनाओं को एक मिशन के रूप में लें। जब किसानों के पास कृषि की नई तकनीकें और सरकार की कृषि योजनाएं तक पहुंचेगी, तभी किसानों की आय 2022
में दोगुनी होगी। उन्होंने प्रदर्शनी में आए 10 महिला कृषक समूहों व नौ लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। इससे पहले कृषि उपनिदेशक डॉ एनके धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद, चंद्रवीर पाल, तनु शर्मा, रागिनी रुकवाल, प्रधान सीमा धीमान, जिला कृषि अधिकारी केसी धीमान,
परियोजना निदेशक आत्मा बिंता सूद, जिला प्रबंधक जायका दया कटोच, अतुल डोगरा समेत कई लोग व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें