फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा
विज्ञापन

संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस में विद्युत बोर्ड के 66 केवी दफ्तर के पास ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया है। इससे बिजली के करंट वाले तार सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि इस टक्कर में ट्रक चालक बच गया और उस समय सड़क पर कोई वाहन भी नहीं था। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था और ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को शोर मचाकर सचेत किया और मौके पर विद्युत कर्मचारियों ने बिजली बंद कर तारों को जोड़कर बिजली चालू कर दी। वहीं ट्रक की टक्कर लगने के बाद कई लोगों का शार्ट सर्किट से नुकसान भी हुआ और पोस्ट आफिस में भी काम ठप रहा। वहीं, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता केके डोगरा ने कहा कि ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा है। उसकी जगह पर नया खंभा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें