फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने किया कूहल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएच अधिकारियों ने किया कूहल का निरीक्षण
विज्ञापन

भवारना (कांगड़ा)। किसानों को बेहतर पानी की सुविधा दिलाने के लिए आईपीएच के अधिकारियों ने कृपाल चंद कूहल का दौरा किया। मुख्य अभियंता राजेश बख्शी की अगुवाई में एसई एलएस ठाकुर और एक्सईएन पालमपुर संजय ठाकुर ने बंदला से लेकर गढ़ तक कूहल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के आदेशों पर किया गया। विभाग के अधिकारियों की ओर से ऊपर से लेकर नीचे तक किए गए कूहल के निरीक्षण में अभी भी कुछ खामियां पाई हैं। इसमें कई जगहों पर अभी भी गाद भरी हुई है लेकिन, किसानों को कूहल से सुचारु रूप से पानी दिया जा रहा है। कृपाल चंद कूहल में पिछले पांच साल से पानी नहीं चल रहा था लेकिन सुलह के विधायक और
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही विपिन सिंह परमार ने विभाग को आदेश दिए थे कि कृपाल चंद कूहल में पानी चलाया जाए। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि कूहल में पानी ही नहीं, बल्कि इसका निरीक्षण भी समय-समय पर किया जाए। इस पर विभाग के उच्चाधिकारियों नेे कृपाल चंद कूहल का शनिवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें