फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी! कुएं का पानी हो रहा दूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड नंबर तीन पुराना कांगड़ा की जय लाभेश्वर महादेव सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल विधायक पवन काजल से मटौर में मिला। इस दौरान उन्होंने वर्षों पुराने कुएं के पानी के सीवरेज चैंबरों में लीकेज से दूषित होने पर पेश आ रही समस्या के समाधान की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को आईपीएच विभाग के एसडीओ और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिलने के बावजूद न तो कुएं की सफाई हुई और न ही किसी अधिकारी ने शिकायत पर कोई कार्रवाई की। कुएं के पानी की सफाई न होने कारण लोगों को मजबूरी में दूषित पानी पीकर गुजारा करना पड़ रहा है। विधायक पवन काजल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह भीतर कुएं की सफाई करवाकर पानी पीने योग्य करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराना कांगड़ा में नई पेयजल योजना शुरू होने से वर्षों की पेयजल समस्या का समाधान उन्होंने करवाया है। इस मौके पर विजय कुमारी, प्रताप चंद, मधुसूदन वर्मा, जोगिंद्र मरयालू, संतोष, महारानी, सोनिया, विनय मिश्रा, छोटू, सुनील, विनोद सहित लगभग तीन दर्जन लोगों ने कुएं की सफाई करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें