एमसी धर्मशाला को मिले पांच मनोनीत पार्षद
शहरी विकास विभाग के निदेशक ने दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के सामुदायिक भवन कोतवाली बाजार में पांच मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मनोनीत पार्षद दाड़ी बड़ोल के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एससी पाठक, कंड के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता तेज सिंह, सकोह के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार, कोतवाली बाजार के कानूनविद जगदीश रस्तोगी और सिद्धबाड़ी के बीरू राम वालिया को शहरी विकास विभाग के निदेशक डीके गुप्ता ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, नगर निगम की आयुक्त राखिल काहलो, सहायक आयुक्त सुखदेव, रमेश अटवाल, बृज लाल, पार्षद तिजेंद्र कौर, सर्वजीत गलोटिया, ओंकार नैहरिया, रमेश जरयाल, शमशेर, प्रदीप कुमार, सुभाष चटलू, राकेश कुमार, कैप्टन पुरुषोत्तम, कैप्टन ईश्वर, सचिन शर्मा, राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
एमसी सदन में भाजपा पार्षदों की संख्या हुई आठ
नगर निगम धर्मशाला के सदन में अब भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या तीन से बढ़कर आठ हो गई है। एमसी धर्मशाला के गठन के बाद पहली बार हुए 17 वार्डों में से भाजपा सिर्फ तीन वार्डों में ही जीत पाई थी। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद अब भाजपा ने पांच लोगों को मनोनीत कर सदन में भेजा है।