फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया न देने वाले दुकानदारों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया न देने वाले दुकानदारों को भजे जाएंगे नोटिस
विज्ञापन

नगर परिषद देहरा ने प्रस्ताव पारित कर लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा की बैठक में फैसला लिया गया कि किराया न देने वाले 21 दुकानदारों को नोटिस भेजा जाएगा। इनसे नगर परिषद को लगभग 14 लाख रुपये लंबित किराये के रूप में वसूले जाने हैं। इस फैसले के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि नगर परिषद के कुछ दुकानदार दुकानों का किराया नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नप के आग्रह पर इस दिशा में कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि डिफाल्टर दुकानदारों को शीघ्र लंबित किराया जमा करवाने की बात कही गई। इसमें यह भी उल्लेख किया जाए कि अगर दुकानदार नियमित समय मे किराया नहीं भरते हैं तो कानूनी कार्रवाई के तहत दुकानें खाली करवाई जाएंगी। इसके अलाबा बैठक में फैसला लिया गया कि नप के प्रत्येक वार्ड में 10-10 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। बैठक में इसके अलावा कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें