फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाही में तेल व फ्रिज में रहा गूंथा आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई सवाल छोड़ गई एक साथ एमबीए की दो छात्राओं की मौत
विज्ञापन

दीक्षा की हालत स्थिर थी तो वंदना से साढ़े 3 घंटे पहले कैसे तोड़ दिया दम
मकान मालिक बोले, पूरा दिन वाइवा की तैयारी कर रही थीं दोनों छात्राएं
ऐसे ही रह गया कड़ाही में तेल और फ्रिज में गूंथा आटा
हरीश चंद्र
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सकोह में किराये के घर में एमबीए की दो छात्राओं की मौत कई सवाल छोड़ गई है। हालांकि इस घटना से मकान मालिक का पूरा परिवार सदमे में है। छात्राओं के कमरे में गैस के ऊपर रखी कड़ाही में तेल और फ्रिज में गूंथा आटा ऐसे ही रह गया। मकान मालिक नर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोनों लड़कियों का प्रेक्टिकल (वाइवा) था। इसके लिए वे पूरा दिन तैयारी कर रहीं थी। दोनों बुधवार को कॉलेज भी नहीं गई थीं।
पुलिस के अनुसार कमरे में वंदना अचेत अवस्था में उल्टियां मार रही थी। दीक्षा की हालत स्थिर थी, लेकिन, दीक्षा की वंदना से साढ़े 3 घंटे पहले ही मौत हो गई। वहीं, कमरे में पड़ी उल्टियों से जहर की बदबू नहीं आ रही थी। अमूमन जहर खाने पर उल्टियों में जहर की बदबू आती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो मीठा जहर खाने पर उल्टियों में बदबू नहीं आती है। लड़की ने डॉक्टरों से कहा कि उन्होंने निम्यूस्लाइड दर्द की दवा खाई थी, लेकिन डॉक्टरों की मानें तो इस दवा के अधिक सेवन से इतनी जल्दी मौत नहीं होती है। हालांकि, डॉक्टरों की मानें तो फूड प्वाइजनिंग से तुरंत इलाज न मिलने पर जल्द मौत हो जाती है। कमरे से सब्जी आदि खाने की कोई चीज बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

मकान मालिक नर सिंह ने कहा कि रात को करीब एक बजे एक छात्रा ने उनकी बहू को आवाज लगाई। इसके बाद वे ऊपरी मंजिल में गए तो देखा कि एक छात्रा की हालत गंभीर थी, जबकि दूसरी ने बताया कि उन्होंने दोनों ने कोई दवाई खाई है। इसके बाद उसकी रूम मेट को उलटियां हुई हैं। मकान मालिक दोनों छात्राओं को तुरंत अपने बेटे को गाड़ी में लेकर धर्मशाला अस्पताल ले गए। नर सिंह ने बताया कि दो लड़कियां पिछले दो साल से उनके घर में रह रही थीं। दो सालों में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। इस तरह दोनों लड़कियों की मौत से उनका पूरा परिवार सदमे में है।
इनेसट
पढ़ाई में मेधावी थी छात्राएं
धर्मशाला कॉलेज के एमबीए विभाग के समन्वयक प्रो. मदन कुमार ने कहा कि दोनों छात्राएं पढ़ाई में अच्छी थी। दोनों नियमित रूप से कक्षाएं लगाती थी। दोनों आपस में सहेलियां थी। एक ने पहले सत्र में टॉप किया था। इसके अलावा दोनों छात्राओं को अन्य सहपाठियों के साथ व्यवहार भी अच्छा था।

अंकल मई में खाली हो जाएगा हमारा कमरा
धर्मशाला। ..अंकल मई में खाली हो जाएगा हमारा कमरा। सकोह के दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि पिछले सप्ताह ही उन्होंने दीक्षा और वंदना को अपने मकान के आसपास कोई कमरा खाली होने के बारे में पूछा था। इस पर दोनों ने जवाब दिया था कि अंकल मई में हमारा कमरा ही खाली हो जाएगा। उसके बाद आप वहां अपने दोस्त को कमरा लेने के बारे में कह देना। अशोक कुमार ने बताया कि उनके एक शिक्षक मित्र सकोह ने किराये पर कमरा ढूंढने को बोला था। इस कारण उन्होंने दीक्षा और वंदना कमरे के बारे में पूछा था। दुकानदार ने कहा कि दोनों छात्राएं उनकी दुकान में सामान लेने आती थी। अगर कोई एक किसी चीज को खरीदने को कहती, तो दूसरी कभी मना नहीं करती थी। दोनों का व्यवहार अच्छा था।
विज्ञापन


हृदय गति और सांस रुकने से हुई मौत
एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि दीक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय गति और सांस रुकना बताया जा रहा है। वंदना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। हालत नाजुक होने के चलते दोनों लड़कियों के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें