फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में नहीं मिले कमरे, जश्न मना लौटे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला/चामुंडा (कांगड़ा)। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में नए साल का देश-विदेश के पर्यटकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, तो वहीं चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर साल-2017 को अलविदा किया। रविवार को मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
रविवार को नए साल का जश्न मनाने के तुरंत बाद पर्यटक अपने राज्यों को वापस लौट गए। क्योंकि, मैक्लोडगंज में करीब डेढ़ सौ होटलों के बिजली पानी के कनेक्शन कटने से पर्यटकों को कमरे नहीं मिल पाए। वहीं, कई पर्यटकों ने सीधे त्रियूंड की ओर रुख कर लिया, तो कई नड्डी, सतोवरी, इंद्रू नाग सहित करेरी की ओर भी नए साल का जश्न मनाने के लिए गए।
विज्ञापन

रविवार को दिन से ही मैक्लोडगंज में पर्यटकों का आना शुरू हो गया। देर रात तक मैक्लोडगंज बाजार में तो पर्यटकों की खूब रौनक रही, लेकिन, पर्यटन नगरी के ग्रामीण एरिया में होटलों के बिजली और पानी के कनेक्शन कटने से पर्यटक नहीं पहुंचे। हालांकि, देर रात पर्यटकों को होटल में कमरे नहीं मिलने से बंद होटलों में मोमबत्ती की लाइट में पर्यटक ठहरे। मैक्लोडगंज चौक, भागसूनाग, नड्डी, धर्मकोट, त्रियुंड, दलाईलामा मंदिर, सतोवरी, खनियारा, खड़ौता सहित विभिन्न स्थानों में पड़ोसी राज्य सहित देश भर से पर्यटकों ने नया साल मनाया।
चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़
नववर्ष-2018 के स्वागत के लिए बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में चामुंडा नंदिकेश्वेर धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी देश भर के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु चामुंडा पहुंचे। नए साल को लेकर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट.....
पर्यटन निगम के होटलों में हुई प्रतियोगिताएं
होटल धौलाधार में मिस धौलाधार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि होटल भागसू में भी नए साल पर डीजे पार्टी आयोजित की गई। इसके अलावा द कैजल, शिवा ड्रिंक एडं डाइन, सागर रत्ना, स्प्रिंग बैली, गांधी पैराडाइज, क्लब महिंद्रा सहित अन्य होटलों में नए साल के जश्न के लिए कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें