फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह में विकास कार्यों को मिलेगी गति: परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह में विकास कार्यों को मिलेगी गति : परमार
विज्ञापन

डरोह (कांगड़ा)। रविवार को सुलह हलके के विधायक एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार का सुलह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला के अंतिम छोर आलमपुर से लेकर उनके पैतृक गांव ननाओं तक जगह-जगह लोगों ने सैकड़ों तोरणद्वार सजाकर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। थुरल में लोगों ने परमार को लड्डुओं से भी तोला। परमार ने कहा कि सुलह के विकास कार्यों में गति लाई जाएगी। स्वास्थ्य महकमे में तैनात कर्मचारी अपने काम के प्रति गंभीर हो जाएं, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि थुरल, भवारना, धीरा और खैरा अस्पतालों में बहुत जल्दी डॉक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पद भर दिए जाएंगे। लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी। इसी के साथ पीएचसीज में भी कोई पद रिक्त नहीं रहेगा। वहीं आयुर्वेदिक अस्पतालों और डिसपेंसरियों को भी मजबूती प्रदान की जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें