फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में मंत्री पद के लिए होड़, नेता दिल्ली में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील चड्ढा
विज्ञापन

धर्मशाला। सियासी रण में भाजपा के माथे पर जीत का राजतिलक लगाने वाले सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में अब मंत्री और सीपीएस बनने की होड़ तेज हो गई है। सियासी लार टपकाए नेता दिल्ली में डट गए हैं।
नूरपुर से राकेश पठानिया दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कुछ और नेता भी दिल्ली में प्रदूषण की मार झेल रहे तो कुछेक बुलावे के इंतजार में हैं। कांगड़ा जिला से तीन मंत्री आएंगे या चार, इनमें नए चेहरों पर दांव लगेगा या पुरानों पर, इसको लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है। कैबिनेट के गठन में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण हावी रहे तो कांगड़ा जिला के चारों संगठनात्मक जिलों को एक एक मंत्री पद मिल सकता है।
विज्ञापन

कांगड़ा जिला में शांता कुमार के बाद सबसे वरिष्ठ नेता किशन कपूर, नड्डा के करीबी राकेश पठानिया सहित भाजपा के पितामह के सिपहसालार विपिन परमार, सरवीण चौधरी, रमेश धवाला मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हो सकते हैं। जसवां परागपुर से दूसरी बार विधायक बने विक्रम ठाकुर को भी कोई तोहफा मिल सकता है। हालांकि, इससे इतर सीएम पद के लिए भी कांगड़ा से किसी नेता की लॉटरी लग जाए तो यह बड़ी हैरत नहीं होगी।
नूरपुर जोन से राकेश पठानिया मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हो सकते हैं। युवा चेहरा होने के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ मधुर संबंध उनके लिए मुफीद साबित हो सकते हैं। इंदौरा से रीता धीमान और जवाली से अर्जुन ठाकुर पहली बार जीते हैं। पिछली भाजपा सरकार में इस जोन से कोई भी मंत्री नहीं बन पाया था। पालमपुर जोन से मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे विपिन सिंह परमार का नाम शामिल हो सकता है। बैजनाथ से मुल्ख राज प्रेमी और जयसिंहपुर से रवि धीमान पहली बार विधायक बने हैं। पिछली भाजपा सरकार में इस जोन से रविंद्र रवि को मंत्री बनाया था।
कांगड़ा संगठनात्मक जिला ओबीसी और गद्दी समुदाय बहुल है। इसलिए, धर्मशाला से किशन कपूर और शाहपुर से सरवीण चौधरी मंत्री पद की रेस में आगे हो सकते हैं। पिछली सरकार में कांगड़ा जोन से कपूर और सरवीण के रूप में दो मंत्री बनाए गए थे। नगरोटा बगवां से बाली को हराकर भारी उल्टफेर करने वाले युवा चेहरे अरुण मेहरा कूका की भी झोली भर सकती है।
विज्ञापन

देहरा जोन में ज्वालाजी से रमेश धवाला मंत्री पद की दौड़ में हो सकते हैं। जसवां प्रागपुर से दूसरी बार जीते युवा चेहरा बिक्रम ठाकुर हाईकमान को रास आ सकते हैं। पिछली बार रमेश धवाला को मंत्री बनाकर देहरा जोन को साधा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें