फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में प्रोटोकॉल का रखा जाए ध्यान : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक मंच ने चुनावों में भय का माहौल बनाने के बजाय सहयोग का माहौल बनाकर चुनाव संपन्न करवाने की मांग की है। शिक्षक मंच का कहना है कि मंच के आह्वान पर शिक्षकों ने समस्याओं को दरकिनार कर आगे आकर चुनाव ड्यूटी दी है। प्रदेश में अकेले शिक्षा विभाग से ही करीब 55 हजार कर्मचारियों ने चुनाव में अपनी सेवाएं दी हैं। प्रदेश में शांतिप्रिय तरीके से चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब शिक्षक मंच चुनाव आयोग को अपना मांग पत्र सौंपेगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

मंच के संयोजक सदस्यों अश्वनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश बन्याल, तपिष थापा, विजय शमशेर भंडारी और अजय चौधरी मंच कर्मचारियों की चुनाव संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त से मिलेगा। इसमें चुनावों के समय आयोग को ऐसा माहौल बनाने का आह्वान किया जाएगा, जिससे कर्मचारी स्वेच्छा से चुनाव ड्यूटी दें। साथ ही चुनाव ड्यूटी लगाते समय शिक्षकों को उनके पद एवं श्रेणी के अनुसार भूमिका देने की मांग करेगा। अकसर देखने में आया है कि चुनावों में कनिष्ठ पदों पर कार्यरत कर्मचारियों से वरिष्ठ अधिकारियों को नीचे की भूमिका में लगाया जाता है, जो कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना है। प्रधानाचार्यों को सेक्टर अधिकारी से कम के पद पर नियुक्त न किया जाए और प्रिजाइडिंग अधिकारी के पद पर उनकी चुनावी ड्यूटी न लगाई जाए। साथ ही हिप्पा और अन्य संस्थानों में कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक दिन चुनावों की प्रक्रिया और ईवीएम की जानकारी, चुनावों में पोलिंग पार्टी के निर्माण के लिए कर्मचारियों को अधिकार, आयोग केवल उनके लिए विस क्षेत्र और पोलिंग बूथ निर्धारित करें। चुनावी ड्यूटी में 55 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें