फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के दूसरे दिन लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : मुल्थान में छोटे वाहनों के लिए खुले संपर्क मार्ग
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस
मैक्लोडगंज और नड्डी में बर्फ में जारी रहा मस्ती का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/मुल्थान (कांगड़ा)। जिले में हुई बर्फबारी के बाद दिक्कत झेल रहे मुल्थान घाटी के लोगों को मंगलवार को कुछ हद तक राहत मिली। बर्फबारी के कारण बंद हुई घाटी की दोनों सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। हालांकि, इन मार्गों को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया गया है। वहीं पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के समीपवर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को भी मस्ती का दौर जारी रहा। हालांकि, इन क्षेत्रों में बर्फ की मात्रा कम हो गई है, लेकिन फिर भी लोग बर्फ को देखने और उसके साथ अठखेलियां करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
दूसरी ओर मंगलवार को मुल्थान तहसील की दोनों मुख्य सड़कें बरोट-लोहारड़ी और बरोट-कोठी कोढ़ को मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने खोल दिया। विभाग के एसडीओ वनित शर्मा ने कहा कि जेसीबी लगाकर छोटे वाहनों के लिए सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बुधवार को भी मौसम साफ रहा तो सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। वहीं छोटा भंगाल क्षेत्र की पंचायतों के किसान-बागबान भी अब अपने-अपने कार्यों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चमेल, राम सिंह, सीता राम, रमेश, सुंदर सिंह, मोहन सिंह और सोमनाथ ने कहा कि बर्फबारी से बगीचों के पौधों को पर्याप्त नमी मिल गई है। इसके चलते उन्हें लहसुन और गंदम की फसल अच्छी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें