सुलह में 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला
देश भर की नामी गरामी कंपनियां लेंगी रोजगार मेले में भाग
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे मेले का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल की सुलह विस समेत अन्य इलाके के लोगों को रोजगार देने के लिए 22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह में एक बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से नामी कंपनियां भाग ले रही हैं। इलाके में होने वाला यह सबसे बड़ा रोजगार मेला होगा। इस रोजगार मेले का शुभारंभ सुलह के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे। जो स्वयं रोजगार मेले में स्वयं मौजूद रहेंगे। सुलह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 22 जुलाई को लगने वाले रोजगार मेले में हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे लिए बाकायदा जिला रोजगार
अधिकारी अपने स्टाफ समेत जगह का चयन कर गए हैं। इस रोजगार मेले में दसवीं से 12 पास तक युवाओं के अलावा अन्य डिप्लोमा या डिग्री धारकों को भी रोजगार मिलेगा। इससे इस मेले में हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की आस जगी है। रोजगार मेले में सुलह विस के युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। उपरोजगार अधिकारी पालमपुर सुमन कटोच ने कहा कि यह रोजगार मेला 22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह के मैदान में लगाया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि उनका सुलह में रोजगार मेले लगाने का एक ही मकसद है कि पिछले कई सालों से बेरोजगार बैठे युवाओं को रोजगार मिल सके। इस रोजगार मेले में देश भर की कंपनियां आ रही हैं। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि सुलह के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। इस रोजगार मेले में उनकी कई बड़ी कंपनियों से बात हुई है।