फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाम के रास्ते पर चलकर बनेगा मोदी के सपनों का भारत: चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. कलाम के मार्ग पर चलकर बनेगा मोदी के सपनों का भारत: चौहान
विज्ञापन

नगरोटा बगवां इंजीनियरिंग कॉलेज में युवा से संवाद कार्यक्रम
अपने ज्ञान को किताबों तक सीमित न रखने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में शनिवार को ‘नवीन भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के डिप्टी चेयरमैन एवं निदेशक प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने को देश की युवा पीढ़ी को दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के दिखाए मार्ग पर चलना होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में दुनिया भारत के अथाह सामर्थ को स्वीकार करने लगी है। विश्व पटल पर भारत का परचम लंबे अरसे के बाद ऊंचा लहराने लगा है। मगर सशक्त, सब प्रकार से संपन्न और सब समस्याओं से मुक्त नया भारत बनाने के लिए देश की युवा पीढ़ी को आने वाले कुछ वर्षों तक ठीक उसी जुनून के साथ काम करना पड़ेगा, जिस जुनून के साथ स्वाधीनता संग्राम के दौरान शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पीढ़ी ने काम किया था। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे पढ़ाई के दौरान अपनी क्षमता और कौशल का इतना विस्तार करें कि स्वदेशी और विदेशी कंपनियां कैंपस में ही उनके रोजगार देने के लिए लालायित हो जाएं। उन्होंने आह्वान किया कि वे नौकरियों तक ही स्वयं को सीमित न रखें। बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार की दिशा में भी आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाए। कॉलेज के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. डीपी तिवारी ने कहा अच्छे अंक के साथ डिग्री हासिल कर लेना ही युवा पीढ़ी का लक्ष्य नहीं होना चाहिए। देश के निर्माण में योगदान देने के लिए युवा पीढ़ी को अपने व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके लिए पाठ्यक्रम के अलावा भी पुस्तकें पढ़ने का अभ्यास बनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहित ने किया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें