फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज पुलिस ने दो दिन में सुल्झाया बाइक चोरी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज से बाइक चोरी मामले का पर्दाफाश, दो युवक काबू
विज्ञापन

नूरपुर से पकड़े आरोपी, शनिवार को कोर्ट में किए जाएंगे पेश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। मैक्लोडगंज में 11 अप्रैल को दर्ज बाइक चोरी होने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मैक्लोडगंज पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए बाइक चोरी होने के दौरान यहां घूम रहे संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल की। इस दौरान बाइक के चोरी होने के स्थान पर एक नंबर को संदिग्ध पाया गया। बाद में छानबीन करने पर बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ मैक्लोडगंज अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल को मैक्लोडगंज से मोटरसाइकिल चोरी हुआ था। इसकी शिकायत मोटरसाइकिल मालिक चांदमारी निवासी दीप ने मैक्लोडगंज पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज कर पुलिस टीम छानबीन में जुटी थी। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने नूरपुर के कंडी गांव निवासी परमजीत और कुलानह निवासी दलजीत सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल लिया और उनके कब्जे से पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि मैक्लोडगंज से चोरी मोटरसाइकिल को बरामद कर चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें