फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों पर एफआईआर से देश शर्मसार:डा. कालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों पर कार्रवाई कर रहे सेना के जवानों पर दर्ज हो रही एफआईआर के खिलाफ कारगिल युद्ध के शहीदों के पिता भी आगे आ गए हैं। कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके
विज्ञापन

कालिया का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे सेना के सैनिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना शर्मनाक है। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार का रवैया सेना के प्रति गलत है। इससे देश शर्मसार हो रहा है। पत्थरबाजों को संरक्षण देना सरकार की गलत नीति है। जहां सैनिकों का सम्मान नहीं होता है उस देश में विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किस कानून में लिखा है कि पत्थरबाजी करना सही है। अगर सेना के ऊपर पत्थरबाजी की जाती है और सेना बचाव में कार्रवाई करती है तो सरकार को भी पूरी प्रतिक्रिया लेनी चाहिए न कि सैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज करना। कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने कहा कि जम्मू सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ नरम रवैया अपनाए हुए है। सरकार को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस ओर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें