फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हल होंगी जनसमस्याएं : संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं को और हाईटेक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके साथ जिला कांगड़ा के लोगों की समस्याओं का ऑनलाइन निपटारा करने के लिए भी खाका तैयार किया जाएगा। यह बात जिला कांगड़ा के नए उपायुक्त संदीप कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह कांगड़ा जिले में विभिन्न पदों पर रहकर करीब 10 साल तक सेवाएं दे चुके हैं। इसका अब उन्हें नई जिम्मेेदारी में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाना प्राथमिकता रहेगी। लोगों को डिजिटल सुविधा प्रदान करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ खाका तैयार किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी संदीप कुमार ने वर्ष 1997 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा में पदार्पण किया था। इससे पहले वह बैजनाथ और पांवटा साहिब में एसडीएम रहने के अलावा पूर्व में कांगड़ा में सहायक आयुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कांगड़ा में उपायुक्त का कार्यभार संभालने से पहले वह नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारना और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। योजनाओं को जिले में पूरी गति और पारदर्शिता से अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के 106वें डीसी हैं संदीप
कांगड़ा जिले में वर्ष 1847 के बाद अभी तक 105 उपायुक्त सेवाएं दे चुके हैं। इनमें कुछ अंग्रेज अधिकारी भी शामिल हैं। संदीप कुुमार ने कांगड़ा जिले के 106वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाला है। वर्ष 1949 में जिला कांगड़ा को पहला आईएएस अधिकारी उपायुक्त के रूप में मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें