फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के स्वागत को नूरपुर से जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता : पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विस क्षेत्र के विधायक राकेश पठानिया ने कहा है कि सोमवार को गग्गल पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। सीएम के स्वागत की तैयारियों को लेकर नूरपुर में बैठक हुई। इसमें मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र से एक हजार भाजपा कार्यकर्ता सीएम का स्वागत करने के लिए गग्गल जाएंगे। नूरपुर क्षेत्र का विकास और नूरपुर को जिला का दर्जा दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। नूरपुर को जिला बनाना नूरपुर की जनता की मांग है। पठानिया ने कहा कि वह नूरपुर को जिला का दर्ज दिलाने के साथ ही नूरपुर के विकास को लेकर सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से पैरवी करेंगे। नूरपुर में करीब एक करोड़ रुपये से शहीद स्मारक बनाया जाएगा। शहीद स्मारक के लिए स्थान चयनित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द नूरपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। पठानिया ने भावुक होकर कहा कि भाजपा उनकी मां के समान है और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख भाजपा नेता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें