फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलिंग में बर्फबारी से व्यापारी वर्ग के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में मंगलवार को बर्फबारी होने से करोबारियों के चेहरों पर रोनक आ गई है। सोमवार रात से घाटी में हिमपात शुरू हुआ है। मंगलवार दोपहर को बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइंट के ऊपर और आसपास के क्षेत्र में भी बर्फ गिरी। बुधवार तक बर्फ के नीचे तक आने की उम्मीद है। समय से पूर्व घाटी में बर्फबारी होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर रोनक आ गई है।
विज्ञापन

बिलिंग में बर्फबारी होने पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। पैराग्लाइडिंग की टैंडम उड़ानें भरने वाले पायलटों की आर्थिकी पर भी बर्फबारी का अनुकूल असर पड़ेगा। क्रिसमस और नववर्ष पर बीड़ में पर्यटकों की संख्या का आंकड़ा गत वर्ष के मुकाबले अधिक रहने की उम्मीद है। पिछले साल इन दोनों अवसरों पर बीड़ और आसपास के समस्त होटल और गेस्ट हाउस पैक हो गए थे। उधर, दूसरी तरफ जिला की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के रास्ते में आने वाले थमसर जोत पर बर्फबारी होने पर अब बड़ा भंगाल अप्रैल माह तक आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है। बड़ा भंगाल में वर्तमान में करीब तीन दर्जन लोग रह रहे हैं, जबकि अन्य वापस बीड़ में पहुंच चुके हैं। छोटा भंगाल के मुलथान और लोहारड़ी में भी बर्फबारी हुई है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल ने बताया कि मंगलवार को निगम की बसों को बड़ाग्रां और लोहारड़ी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें