फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई शाहपुर में परिसर साक्षात्कार 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईटीआई शाहपुर में 11 दिसंबर को दो निजी कंपनियां परिसर साक्षात्कार का आयोजन करेंगी। इस दौरान लगभग 200 प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिसर साक्षात्कार में किसी भी व्यवसाय में एनसीवीटी से आईटीआई कोर्स पास युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि 11 दिसंबर को मोहाली की गोदरेज वायस लिमिटेड और सिग्मा फ्रियूडेनबर्ग नॉक प्राइवेट लिमिटेड नामक दो कंपनियां कैंपस साक्षात्कार के लिए आ रही हैं। कैंपस साक्षात्कार में केवल वही प्रार्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने किसी भी व्यवसाय में एनसीवीटी आईटीआई कोर्स पास किया है। इसके अलावा फिटर और आरएंडएसी व्यवसायों से एससीवीटी आईटीआई पास कोर्स के युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी 8000 से 12000 रुपये तक मासिक सैलरी देगी। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र अपने साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें