अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। डिग्री कॉलेज धर्मशाला के बी-वॉक के प्रशिक्षु कक्षा के कमरे से निकलकर कोर्स से संबंधित व्यावहारिक जानकारी हासिल करेंगे। कॉलेज में चल रहे हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल के प्रशिक्षुओं के लिए सोमवार से प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू हो रही है। इसके तहत हॉस्पिटेलिटी एडं टूरिज्म के विद्यार्थी जहां धर्मशाला के आसपास के होटलों में प्रोफेशन से संबंधित प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
वहीं, रिटेल के प्रशिक्षु अमरटेक्स और बिग-बाजार में व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे। शनिवार को प्रशिक्षुओं को कॉलेज से रवाना किया गया। कॉलेज के प्राचार्य सुनील के मेहता ने प्रशिक्षुओं को औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित किया, जबकि उप प्राचार्य मीरा वालिया ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बी-वॉक के नॉडल ऑफिसर नीरज शर्मा ने कहा कि हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म के 34 प्रशिक्षु इंद्रप्रस्थ स्पा रिजोर्ट, होटल त्रियूंड, होटल पौंग व्यू, होटल सेंटर प्वाइंट, होटल कमल, होटल कमल रेजिडेंसी, ब्लीस वैली होटल में औद्योगिक प्रशिक्षण हासिल करेंगे, जबकि रिटेल के प्रशिक्षु अमरटेक्स और बिग-बाजार में औद्योगिक प्रशिक्षण लेंगे। इस मौके पर बी-वॉक ट्रेनर कनिका सूद, कुनाल कश्यप, स्पोटिंग स्टाफ संजीव कुमार और सुशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।