फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरा में अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील पोलिंग बूथों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी के साथ फ्लैग मार्च कर बूथों की सुरक्षा को जांचा। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान, इंदौरा थाना प्रभारी देवानंद और डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी और पुलिस पार्टी ने अंदरून, डमटाल, मोहटली, सूरजपुर, सिरत और छन्नी बेली गांव के संवेदनशील पोलिंग बूथों में फ्लैग मार्च कर पोलिंग बूथों की सुरक्षा को जांचा। इसके बाद टीम ने छन्नी बेली गांव में पूरी टीम के साथ सर्च अभियान और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कच्ची शराब से भरे कई ड्रमों को मौके पर बहाकर नष्ट किया। साथ ही आरोपियों को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर आगाह किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पंजाब की सीमा से लगते डमटाल, ढांगू, इंदौरा और ठाकुरद्वारा क्षेत्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की कोई संवेदनशील वस्तु या कोई अवैध गतिविधि चुनावों के दौरान न हो। संवेदनशील पोलिंग बूथों में पुलिस और रिजर्व पुलिस बल की खास टुकड़ियां चुनाव के दौरान तैनात रहेंगी और लोगों की सुरक्षा को संभव बनाया जाएगा। किसी भी तरह की कोई अवैध गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। लोग किसी भी संदिग्ध गतिविधि की निकटतम पुलिस थानों या चौकी में सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें