फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, परागपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से बिक्रम ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को बीडीओ कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर एवं एडिशनल रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी जिला कांगड़ा आरके ठाकुर को नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


बिक्रम के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर जसवां परागपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने नामांकन भरा। इससे पूर्व बिक्रम ठाकुर ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान बिक्रम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। जसवां परागपुर विस क्षेत्र की कांग्रेस सरकार ने अनदेखी की। यहां शिक्षा संस्थान तो खुलवा दिए, लेकिन संरचनात्मक ढांचा उपलब्ध नहीं करवाया। स्कूल अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। अस्पताल अपग्रेड तो कर दिए, लेकिन डॉक्टर नहीं बिठाए।
विज्ञापन


उन्होंने कोटला में खोले गए कॉलेज को लेकर सरकार की घेरेबंदी की। रिटर्निंग ऑफिसर आरके ठाकुर ने बताया कि बिक्रम ठाकुर ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है।

बिक्रम के साथ प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीव शर्मा, जसवां परागपुर भाजपा मंडल महामंत्री शेर सिंह डोगरा, रूपिंद्र सिंह डैनी, कुंदन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष राकेश कालिया, भाजयुमो मंडल

अध्यक्ष मुकेश सोनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र धीमान, गंगोट पंचायत प्रधान राकेश कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सपेहिया, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलबीर धीमान, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, रमेश चंद, कर्ण पंडित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें