फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश देखेगा गद्दी समुदाय की नुआला परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गद्दी समुदाय की शिव पूजा विधि नुआला की परंपरा को अब देश देखेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला की छात्राओं का नुआला जहां यू-ट्यूब में देखा जा सकेगा। वहीं दिसंबर में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में स्कूल की छात्राएं नुआला की प्रस्तुति भी देंगी।
विज्ञापन


बिलासपुर में हुए राज्य स्तरीय कला उत्सव की संगीत प्रतिस्पर्धा में रावमापा का नुआला विजेता घोषित किया गया। इसके चलते स्कूल का ये प्रोजेक्ट यू-ट्यूब पर अपलोड होगा। साथ ही भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्राएं भाग लेंगी।

इस उपलब्धि के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या अंजुला कटोच ने छात्राओं और टीम प्रभारी संगीत प्रवक्ता रेखा शर्मा को बधाई दी। संगीत प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बताया कि टीम में स्नेहा, वंदना, राखी, आंचल, निधिका, अनिता और तनिका ने भाग लिया, जबकि शिवानी टीम की अतिरिक्त सदस्य हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में माध्यमिक स्तर पर विद्यालय में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने और परंपरा के संरक्षण के लिए मानव विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कला उत्सव की शुरुआत हुई है।

स्कूल की छात्राओं को नुआला के जानकार हिम्मत राम, लोक संपर्क विभाग के कलाकार निकेश बड़जात्य, नुआला गायक चंद्र भारद्वाज और अधिवक्ता विनय सोनी ने बतौर रिसोर्स पर्सन नुआला की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें