नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां जिला स्तरीय 25वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ओवर ऑल विजेता बना। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ छवि कश्यप ने बताया कि साइंस प्रश्नोत्तरी में सीनियर वर्ग की अकांक्षा धूपर और आर्यन, एक्टिविटी कॉर्नर में सभ्य महाजन, मैथ्स ओलंपियाड में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में अंकित चौधरी और कनिष्ठ में सोहम विजेता रहे हैं।
साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में रिशिता कंवर, माधवी मेहता, अंशिका भारद्वाज, अंशिका डोगरा और कनिका, सीनियर वर्ग में यादवी शर्मा, उर्वी, जानवी भाटिया, कनिका, अदिती, दिशा कौशल, आयुष राणा, मोहिनी कालरा, मंयक मेहता और नितिका ने भाग लिया। स्किट में श्रेया, दिव्यांशी, सेजल, आर्यन शर्मा, पियूष शर्मा, पियूष संधू, मथन और इनोवेटिव साइंटिफिक मॉडल में तुषार और प्रथम ने नव प्रवर्तनशील मॉडल पेश किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी कश्यप ने भावी वैज्ञानिकों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई दी। साथ ही विज्ञान विभाग प्रमुख मनीश शर्मा, सहयोगी अध्यापक रामेश्वर महाजन, जितेंद्र भूरिया, सीमा शर्मा, सोनिया सेठी, शिल्पा शर्मा, मोनिका मरायना, अभिषेक, योशिता सूद और शहनाज को भी बधाई दी।