फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांता कुमार से मिली फोरलेन संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिमला-मटौर फोरलेन के ज्वालामुखी उपमंडल के ठेहड़ा से भड़ोली चौक नादौन पुल तक बदले गए सर्वेक्षण के विरोध में आवाज और बुलंद होती नजर आ रही है। फोरलेन संघर्ष समिति भड़ोली के अध्यक्ष उत्तम सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पालमपुर में सांसद शांता कुमार से मिला और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
विज्ञापन

प्रतिनधिमंडल ने बताया कि सात पंचायतों भड़ोली, जखोटा, सिल्ह, घुरकाल, कोपड़ा, दरीन और लुथान के ग्रामीण चाहते हैं कि प्रस्तावित भूमि का ही चयन फोरलेन के लिए किया जाए। नए सर्वे को खारिज किया जाए, क्योंकि इसकी जद में ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि, मकान और संस्थान आ रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उत्तम सिंह ने बताया कि वह इसके लिए एसडीएम और डीसी को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, पर अभी तक प्रशासन उनको संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। एनएचआई प्रोजेक्ट निदेशक राउत को भी समस्या से अवगत करवाया गया। फिर भी वे अपनी ही बात पर अड़े हुए हैं। उत्तम सिंह ने बताया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द हल नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे और संघर्ष का बिगुल बजाएंगे। इससे पहले भी संघर्ष समिति एक बार शांति मार्च निकाला चुकी है, पर अब उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उधर, शांता कुमार ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। हर बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा और जो सही होगा, वही हल निकाला जाएगा। इस बाबत संबंधित विभाग और प्रशासन से बात की जाएगी और उचित रास्ता निकाला जाएगा। उत्तम सिंह ने बताया कि वे अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इस बाबत मिलेंगे और समस्या का निदान चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें