फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की ब्रेन ट्यूमर से मौत, पद्दर में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेन ट्यूमर से जवान की मौत, पद्दर में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

पिंजौर में थे तैनात, बुधवार को अचानक उठी दर्द
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। सीआरपीएफ के जवान पद्दर निवासी सोनू की पिंजौर में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई। वीरवार को सोनू का पैतृक गांव पद्दर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। सोनू कुमार को उनके भाई स्वपन कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

सोनू कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी पद्दर आठ साल पहले सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वर्तमान में पिंजौर में अपनी सेवाएं दे रहा था। छह साल पहले ही सोनू की शादी वीरता में हुई थी। उनकी चार साल की बेटी भी है। घरवालों का कहना है कि शनिवार रात को सोनू को सिरदर्द की शिकायत हुई थी। इस पर उसे पिंजौर में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। टेस्ट रिपोर्ट के बाद सोनू को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी का खुलासा हुआ था। बुधवार को सुबह पांच बजे सोनू ने अंतिम सांस ली। सोनू अपने पीछे पत्नी और चार साल की बेटी को छोड़ गए हैं। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव में पहुंचा, जबकि सायं पांच बजे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैनिक के पिता पूर्ण चंद खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि माता गृहिणी और पत्नी शिल्पा देवी गृहिणी हैं, जबकि चार साल की बेटी प्रियांशी केजी कक्षा में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें