फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को रोकने में पुलिस का सहयोग करें लोग: डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे को रोकने में पुलिस का सहयोग करें लोग: डीएसपी
विज्ञापन

मोहटली गांव में डीएसपी की अध्यक्षता में पंचायत के लोगों की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। नशे की रोकथाम के लिए इंदौरा उपमंडल के मोहटली गांव में डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पंचायत के लोगों उपस्थित रहे। डीएसपी ने कहा कि नशे की रोकथाम आज का सबसे बड़ा विषय है। पुलिस अकेली इस पर रोक नहीं लगा सकती। जब तक जनता और स्थानीय लोग इसमें सहयोग नहीं करते तब तक नशे पर काबू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले मिलावट कर नशे को बेच रहे हैं। जिसके सेवन से लोग मौत का ग्रास बन रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस समय-समय पर नशे के व्यापारियों की धर पकड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आपके गांव के आसपास कोई नशे का अवैध कारोबार कर रहा है, उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर इंदौरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया, अतिरिक्त प्रभारी मोहिंद्र शर्मा, डमटाल चौकी प्रभारी जगपाल गुलेरिया, ढांगू पुलिस चौकी के प्रभारी संजय शर्मा, सिरत पंचायत के प्रधान रसाल सिंह, सुरेंद्र राजू, अरुण शर्मा, राकेश कुमार, कुलभूषण शर्मा, रघुवीर सिंह, हरिदास मेहता, खेमराज, संजय परिहार, विजय सिंह, गोल्डी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें