फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाप इंजन कराएगा कांगड़ा घाटी की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसूर(कांगड़ा)। उत्तर रेलवे पठानकोट की ओर से एक बार फिर पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर स्टीम इंजन चलाने की शुरुआत की है। सूत्रों के अनुसार पालमपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सैलानियों के लिए चार्टर्ड स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए रेलवे विभाग 1952 के इंग्लैंड में निर्मित स्टीम इंजन को दोबारा चलाने की योजना बना रहा है। इसके चलते स्टीम इंजन को गुजरात से पठानकोट तक लाया गया है।
विज्ञापन

पठानकोट रेलवे के एडीएमई जितेंद्र सिंह और उसके सहयोगियों की विशेष मेहनत ने इसे ट्रैक पर फिर से स्टीम इंजन को दौड़ने लायक बना दिया है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसका पहला ट्रायल पठानकोट-डलहौजी रोड तक किया गया था, जो सफल रहा। शुक्रवार को इसका ट्रायल पठानकोट से जसूर रेलवे रोड तक किया गया, जो लगभग 20 किलोमीटर लंबा है। इसके नतीजे भी सफल निकले हैं। उन्होंने बताया के पर्यटन की दृष्टि से स्टीम इंजन को पालमपुर और बैजनाथ के बीच चलाया जाएगा । इस इंजन को देखने के लिए जसूर स्तिथ रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्कूल के बच्चों और लोगों में काफी उत्साह रहा। रेलवे अधिकारियों ने बच्चों को इस इंजन की सैर भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें