फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरू दलाई लामा को भारत रत्न देने की करेंगे पैरवी: राम स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। तिब्बत समर्थित सर्वदलीय सांसद समिति धर्मगुरु दलाईलामा को भारत रत्न देने की पैरवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष करेगी। यह बात दलाईलामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार की 28वीं वर्षगांठ पर आयोजित हिमालय महोत्सव के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कही।
विज्ञापन

हिमालय महोत्सव का आयोजन तिब्बत मैत्री संगठन ने धर्मगुरु दलाईलामा के निवास स्थान से ही किया था। जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप मुख्यातिथि थे। उन्होंने कहा कि तिब्बत समर्थित सर्वदलीय सांसद समिति चेयरमैन शांता कुमार की अगुवाई में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलेगी, जिसमें धर्मगुरु दलाईलामा को भारत रत्न देने की मांग रखी जाएगी। इसके अलावा संसद के संयुक्त सत्र में दलाईलामा के संबोधन की पैरवी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दलाईलामा का विश्व में शांति बनाने के लिए हमेशा अहम योगदान रहता है। इसलिए उन्हें देश का सर्वोच्च पुरस्कार मिलना चाहिए, जिसके लिए तिब्बत समर्थिम सर्वदलीय सांसद समिति प्रयास करेगी। इस मौके पर तिब्बत संसद के कार्यवाहक अध्यक्ष सोनम अपतयल, भारत-तिब्बत मैत्री संगठन के अध्यक्ष राम स्वरूप, महासचिव सुनील मनोचा, पंकज जम्बाल, निर्वासित तिब्बत सरकार के सांसद और कमीशन के सदस्यों सहित तिब्बत समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें