फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानिया के लिए निक्का ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर भाजपा में कुछ समय से चला आ रहा गतिरोध उस समय खत्म हो गया, जब निक्का और पठानिया गुट एक हो गए। जम्मू-कश्मीर के भाजपा मंत्री लाल सिंह की अगुवाई में रणवीर सिंह निक्का और राकेश पठानिया रविवार को एक-दूसरे के गले मिले। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक दिनेश बब्बू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कंडवाल में रणवीर सिंह निक्का के निवास स्थान में संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया और जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि उनके बीच मतभेद अब खत्म हो चुके हैं तथा दोनों मिल कर कांग्रेस की नूरपुर में जमानत जब्त कराएंगे। निक्का ने कहा कि पार्टी को पैरों पर खड़ा करने के लिए उनकी अगुवाई में भाजपा मंडल और सभी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक किए, लेकिन पार्टी ने टिकट पूर्व विधायक राकेश पठानिया को दिया जिससे भाजपा मंडल तथा कार्यकर्ताओं में रोष था। निक्का ने कहा कि उतना ही रोष मेरे दिल में भी था तथा कार्यकर्ताओं के आह्वान पर वह आजाद लड़ने को तैयार थे, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं खास कर पार्टी प्रभारी मंगल पांडे के आग्रह पर उन्हें आजाद लड़ने का फैसला बदलना पड़ा।
कोट
पठानिया मेेरे बड़े भाई : निक्का
जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने राकेश पठानिया को अपना बड़ा भाई सम्बोधित करते हुए कहा कि नूरपुर में इस बार राकेश पठानिया भारी बहुमत से जीतेंगे तथा हम सब मिलकर नूरपूर में कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन


निक्का मेरे पारिवारिक सदस्य : पठानिया
भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया ने कहा कि निक्का उनके परिवार के सदस्य हैं। जो मनमुटाव था वो बैठक में दूर हो गया है। पठानिया ने कहा कि निक्का उनके छोटे भाई जरूर हैं, लेकिन उनका स्तर बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को साक्षी मानकर भाजपा मंडल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। सरकार बनने के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें