फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद कांगड़ा लौटे काजल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल का मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली से कांगड़ा पहुंचने पर सैकड़ों समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। काजल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन करने के साथ सारी औपचारिकताएं पूर्ण करके वे लौट आए हैं। सीएम ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कांगड़ा विस क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा जाएगा। 23 अक्तूबर को हजारों समर्थकों के साथ वे नामांकन भरने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान काजल समर्थकों ने गगल एयरपोर्ट से लेकर मटौर तक रोड शो भी निकाला। पंचायत समिति अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, पंचायत प्रधान संघ के खंड प्रधान विजू चौधरी, कैप्टन निर्मल सिंह, रंजीत सिंह, अनुराधा चौधरी, संदीप मनकोटिया सहित सैकड़ो समर्थक इस रोड शो में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें