फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दी नेता शुभकरण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला के पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं नेता शुभकरण ने सीएम के समक्ष केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सपहिया के साथ बहसबाजी के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सर्किट हाउस में हुआ विवाद सीएम के समक्ष अचानक गर्मा गया। सर्किट हाउस में हुए विवाद के बारे में शुभकरण ने बताया कि उनका बेटा केसीसी बैंक में कार्यरत है। उनके बेटे को एक महीने में तीन बार ट्रांसफर कर दिया गाय। पहले धर्मशाला से हमीरपुर और फिर शाहपुर विस क्षेत्र के बोह दरीणी में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने सीएम के समक्ष जगदीश सपैहिया से ट्रांसफर का कारण पूछा तो वह उनसे बहसबाजी करने लगे। कहा कि उन्होंने 70 के दशक से कांग्रेस पार्टी को धर्मशाल में खड़ा किया और आज उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए, उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा सीएम वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को सौंप दिया है। हालांकि, अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन


पार्टी में जो काम करेगा उसको ही तवज्जो दूंगा : सुधीर
धर्मशाला। धर्मशाला कार्यकर्ता सम्मेलन में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने सुशील कुमार शिंदे और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हजारों की भीड़ के बीच स्वागत किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी में जो काम करेगा मैं उसको ही तवज्जो दूंगा। गणेश परिक्रमा करने वालों को मैं जानता हूं। धर्मशाला की जनता का मैं कर्जदार हूं जो हर जनसभा में भारी संख्या में पहुंचती है। धर्मशाला को नगर निगम बनाने का फैसला भविष्य को ध्यान में लेकर किया गया था। दूसरी राजधानी और स्मार्ट सिटी से धर्मशाला का गौरव बढ़ा है। विपक्ष ने हमेशा इन अनमोल तोहफों का विरोध कर अपनी घटिया मानसिकता दर्शाई है। हमने धर्मशाला में सड़क, बिजली और पानी की दशा बदली है। शहरी कांग्रेस धर्मशाला की महासचिव शकुन मनकोटिया ने मंच संचालन किया। अध्यक्ष आरपी चोपड़ा और ब्लाक अध्यक्ष राकेश धीमान भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

शाहपुर में शिंदे का भव्य स्वागत
शाहपुर (गगल)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश सह प्रभारी रंजीत रंजन का पहली बार कांगड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह तथा जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा भी मौजूद रहीं। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकम में हाजिरी भरी। केवल सिंह पठानिया ने जनसभा में कहा कि कहा कि शाहपुर का विकास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। सह प्रभारी रंजीत रंजन ने शाहपुर की जनता की तरफ से किए गए भव्य स्वागत का आभार जताया। प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने जनता से कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश इटक जनरल सेक्रेटरी सीता राम सैनी, जिला इंटक रमेश सैनी, विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पंचायती राज, महिला मंडल एव भारी संख्या में शाहपुर उपस्थित रही। उधर, कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी शिंदे का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें