फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवाना में बारिश से गिरा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी/ नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। लगातार बारिश के चलते भरवाना पंचायत में एक मकान ढह गया है। इलाके में लगातार भारी बारिश से प्यार चंद निवासी भरवाना का स्लेटपोश मकान गिरने से घर के अंदर रखा सारा समान खराब हो गया है। इससे प्रभावित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान भरवाना अजय कबीर ने बताया कि इस मकान में दो परिवार रहते थे। उन्होंने सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं, भारी बारिश से मंगलवार देर शाम पंचायत हटवास में दो मंजिला स्लेटपोश मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पंचायत प्रधान स्वरूप चौहान ने बताया कि पंचायत के वार्ड 9 राणा बस्ती में हुए इस हादसे के समय मकान के ऊपरी कमरे में कोई नही था, लेकिन निचले हिस्से में भेड़ बकरियां बंधी थीं, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मकान में मदन लाल पुत्र बिशंभर दास का बड़ा बेटा और बहू रहते हैं। बारिश से यह मकान जर्जर हो गया है। उन्होंने मौके का मुआयना करके संबंधित पटवारी को सूचित कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित व्यक्ति को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें