फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जगह होगी कांगड़ा-चंबा की ईवीएम की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए पांच मतगणना केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें से चार मतगणना केंद्र जिला कांगड़ा, जबकि एक मतगणना केंद्र चंबा में स्थापित है। मतगणना 23 मई को प्रात: 8 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपूर्ण करने के लिए 6-नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर, 7-इंदौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के कमरा नंबर-6 में, 8-फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के कॉर्मस हॉल नंबर-एक में और 9-ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर लाईब्रेरी के नजदीक कमरा नंबर-7 में होगी।
12-ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी के कमरा नंबर-323 में होगी। 13-जयसिंहपुर (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर के कमरा नंबर 210, 14-सुलह विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर के कमरा नंबर 315 में होगी और 19-पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर के कमरा नंबर-303 तथा 20-बैजनाथ (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर के कमरा नंबर-202 में होगी। उन्होंने बताया कि 15-नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के पुराने हॉल, 16-कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के लाइब्रेरी हॉल, 17-शाहपुर की मतगणना राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के हॉल नंबर-एक तथा 18-धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के प्रयास भवन के हॉल नंबर-2 में होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना भी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के लाइब्रेरी भवन में होगी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर हुए मतदान का संयुक्त परिणाम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज धर्मशाला के लाइब्रेरी भवन में किया जाएगा। इसके साथ ही चुराह, चंबा, डलहौजी और भटियात की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज चंबा में होगी।

100 मीटर परिधि में प्रवेश नहीं कर पाएगी जनता
मतगणना कें दौरान मतगणना केंद्र की 100 मीटर की परिधि में आम जनमानस की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी। इसके अलावा मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्रों में ड्यूटी के लिये तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी किये गए हैं। वहीं पत्रकारों की सुविधा के लिये मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें