फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा भंगाल से पोलिंग पार्टी की नहीं हो पाई वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा भंगाल से पोलिंग पार्टी की नहीं हो पाई वापसी
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर नहीं भर पाया उड़ान
अब आज पालमपुर पहुंचाई जाएगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गई 18 सदस्यीय टीम खराब मौसम के कारण सोमवार को दूसरे दिन वापस नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

बड़ा भंगाल से पोलिंग टीम को हेलिकॉप्टर से वापस लाए जाने का कार्यक्रम था, लेकिन मौसम के अनुकूल न होने के कारण टीम शाम तक वापस नहीं आ सकी।
16 मई को इस टीम को चंबा के न्या ग्रां से पैदल रास्ते से बड़ा भंगाल भेजा गया था। मतदान के पूरा होने पर टीम को हेलिकॉप्टर से वापस लाया जाना था, लेकिन मौसम उड़ान के लिए अनुकूल न होने के कारण टीम वापस नहीं आ सकी। हालांकि हेलिकॉप्टर को पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के ग्राउंड में लैंड करना था। टीम को रसीव करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लैंडिंग साइट पर मौजूद रहे। उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ रामेश्वर दास ने बताया कि सोमवार को मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। मंगलवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से टीम बड़ा भंगाल से पालमपुर पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें