पालमपुर (कांगड़ा)। आईमा आईटीआई के पास कार दुर्घटना में बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए है। घायलों का इलाज पालमपुर अस्पताल में चल रहा है। कार चालक ने स्कूटी समेत दो अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबी शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर बाद एक कार तेज गति से पहले बिजली के खंभे से टकरा गई, बाद में स्कूटी, एक अन्य गाड़ी और ट्रक के साथ टकराकर रुकी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों सुमित डढवाल, अमित डढवाल, राखी वालिया, अवनी (9) और अमित राणा घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पालमपुर अस्पताल ले जाया गया है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में पांच लोग घायल हो गए है।