फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनबा खड्ड में नहाते रहे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विनबा खड्ड में नहाते समय डूबा युवक, मौत
विज्ञापन

नोरा निवासी रिश्व के रूप में हुई पहचान
आज पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा शव
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की विनबा खड्ड में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान रिश्व (21) निवासी नोरा (चकोल) गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर बैजनाथ अस्पताल में रखा है। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को देर शाम घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव खड्ड से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि रिश्व दोपहर को घर में कंडक्टर भर्ती के फार्म भरने की बात कह कर बैजनाथ को निकला था। उसके बाद रिश्व दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप के नीचे स्थित कथोग चश्मे के समीप विनबा खड्ड में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। रिश्व दो बहनों का इकलौता भाई था और जमा दो करने के बाद घर में रह कर नौकरी की तलाश कर रहा था। रिश्व के पिता जीत कुमार दिल्ली में निजी कार्य करते हैं। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगा है चेतावनी बोर्ड
विनबा खड्ड में इसी स्थान पर पिछले दिनों डीएसपी कार्यालय में तैनात कर्मचारी के बेटे की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि घटनाएं होने के बावजूद खड्ड के इस स्थान पर प्रशासन या मत्स्य विभाग ने किसी भी प्रकार का चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया है। चेतावनी बोर्ड के होने पर युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें