फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन से मिलने को प्रशंसक बेताब, मायूस होकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन से मिलने को प्रशंसक बेताब, मायूस होकर लौटे
विज्ञापन

गग्गल हवाई अड्डे और होटल में नहीं मिली एंट्री
राकेश भारद्वाज
धर्मशाला। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के दीदार के लिए मंगलवार को गग्गल हवाई अड्डे से लेकर होटल द पवेलियन तक प्रशंसक बेताब दिखे लेकिन उनके हाथ मायूसी लगी। धर्मशाला में सचिन के आने की भनक लगते ही कई प्रशंसक क्रिकेट स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए पहुंच गए लेकिन वहां भी उनके दर्शन प्रशंसकों को नहीं हो पाए।
मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए गग्गल एयरपोर्ट पर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा लेकिन, सचिन तेंदुलकर किसी भी प्रशंसक से नहीं मिले। हालांकि, वहां पर लोगों ने सचिन के दर्शन जरूर किए लेकिन, होटल द पवेलियन पहुंचे प्रशंसकों को खासी मायूसी हाथ लगी। क्योंकि, होटल में एंट्री न मिलने के कारण उन्हें बाहर से मायूस होकर ही लौटना पड़ा। होटल द पवेलियन पहुंचे प्रशंसक विनोद कुमार, कपिल कुमार, सुनील कुमार और आयशा ने बताया कि वे होटल द पवेलियन में सचिन को देखने गए थे लेकिन, वहां पर उन्हें एंट्री ही नहीं मिली। इससे उन्हें मायूस लौटना पड़ा। वहीं, क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पहुंचे दर्शकों को भी मंगलवार को मायूसी हाथ लगी। हालांकि, चार मई तक सचिन तेंदुलकर धर्मशाला में ही रहेंगे लेकिन, पहले दिन धर्मशाला में सचिन के प्रशंसकों को न ही उन्हें देखने का मौका मिला और न ही उनसे मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ियों को देंगे गुर
सचिन तेंदुलकर धर्मशाला में चल रहे अंडर-19 नेशनल क्रिकेट कैंप में आए खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर देंगे। साथ ही एचपीसीए की डे अकादमी में क्रिकेट की कोचिंग ले रहे खिलाड़ियों के साथ भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें