फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को जमीन देने से हिचकचाएं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों को जमीन देकर सहयोग करें लोग
विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान के दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। यह बात उद्योग, श्रम और रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जसवां परागपुर में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत नलसुआ में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी संकीर्ण मानसिकता से बाहर निकल कर विकास में सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि सड़क और अन्य विकास कार्यों के लिए जमीन देने में सहयोग करें। इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने ग्राम पंचायत नलसुआ में लोगों की समस्याएं सुनीं और ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने कहा कि संपर्क सड़क मंदवाड़ा से कड़ोल वाया चनौरिया बस्ती, बाबा बलोटू और सुकेड़ के निर्माण पर साढ़े पांच करोड़ और संपर्क सड़क बगली से नलसुआ के निर्माण पर तीन करोड़ छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने नलसुआ मुख्य सड़क से सरकारी स्कूल तक के सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर डीएसपी एलएम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रूपिंदर सिंह डैनी, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक संजीव कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश सोनी, सुशील शर्मा, जिप सदस्य बख्शीश कुमारी, सपना राणा, सुकाहर प्रधान सर्वजीत सिंह, जगदीश कुमार, हरबंस कालिया, अशोक भरद्वाज, परागपुर पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, मीना कुमारी, कुलवीर सिंह, राहुल सेठी, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, आरएम राजन जंवाल, मदन जंवाल के साथ सभी विभागों के अधिकारी और कई गणमान्य के साथ भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें