फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 400 मतदान केंद्रों में होगी वेबकास्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सीपी वर्मा ने विधानसभा चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदान दिवस से पूर्व के 72 घंटों के दौरान चुनाव प्रक्रिया के बारे में आयोग के निर्देशों एवं प्रावधानों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में भी अधिकारियों को अवगत करवाया गया।
बैठक में पोलिंग पार्टियों के प्रबंधन एवं उनके ठहरने और भोजन के उत्तम प्रबंध, ईवीएम प्रबंधन, उड़नदस्तों सहित कड़ी निगरानी रखने, आचार संहिता का कड़ाई से पालन तय करने एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार योजना और ‘शेडो एरिया’ के तहत आने वाले मतदेय स्थल, जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। वहां वैकल्पिक संचार व्यवस्था के लिए तैयार योजना पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी मैरिज पैलेस और बैंक्वेट हॉल संचालकों और मालिकों को उनके यहां छह से नौ नवंबर तक की सभी बुकिंग के बारे में संबंधित एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी को अग्रिम जानकारी मुहैया करवाने के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए, ताकि चुनावों को प्रभावित करने से जुड़ी किसी गतिविधि पर नजर रखी जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 400 मतदान बूथ पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय धर्मशाला के दाड़ी स्थित ओल्ड एज होम में स्थापित मतदान केंद्र का संचालन पूरी तरह दिव्यांग कर्मी करेंगे । इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों की ओर से संचालित होंगे। बैठक में एडीसी कमल कांत सरोच, एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा सहित चुनाव की विभिन्न गतिविधियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें