फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारी सीटों से चुनावी बिगुल फूंकेंगे शाह-योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील चड्ढा
विज्ञापन

धर्मशाला। सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में राजनीतिक वापसी के लिए भाजपा हाईकमान आज से अपने सियासी वार रूम से स्टार वार का कारतूस छोड़ेगा। हाईकमान कांगड़ा में हारी हुई सीटों पर नजरें गढ़ाकर उनमें भाजपा प्रत्याशियों की वापसी के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी को उतारेगी। पिछली बार हारी हुई सीट नगरोटा बगवां में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जीएस बाली को पटकनी देने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आज योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। इससे पहले योगी जसवां प्रागपुर के डाडासीबा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जन संबोधन करेंगे। वहीं, पिछली बार
भितरघात की वजह से हारी सीट जवाली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा हाईकमान ने अभी तक कांगड़ा जिले में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है। लेकिन, अब माइनस कांगड़ा के झटके के बाद इस बार सूबे के सबसे बड़े सियासी दुर्ग को अहमियत देते हुए हाईकमान ने स्टार वार के पहले ही चरण में अमित शाह और योगी की जोड़ी को उतार कर कांग्रेस के समक्ष चुनौती पेश करने की कोशिश कर दी है। भाजपा के स्टार वार के साथ ही आज से कांगड़ा जिले की सियासी फिजा गर्मा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने अभी तक नहीं उतारे स्टार प्रचारक
सूबे की सत्ता तय करने वाले कांगड़ा में कांग्रेस अभी तक बड़े स्टार प्रचारकों की जनसभाएं तय नहीं कर पाई है। मतदान को मात्र 10 दिन शेष हैं। ऐसे में कांगड़ा के सियासी रण में भाजपा ने तो एक ओर अपने स्टार प्रचारकों के रूप में अपने सेनापति उतार दिए लेकिन उन्हें चुनौती देने के लिए कांग्रेस रणनीति बनाने में ही मशगूल है। कांग्रेस ने अभी तक अपने वार रूम से कांगड़ा में सियासी स्टार वार शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें