फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीएलएड की 947 रिक्त सीटों के लिए 1505 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) शैक्षणिक सत्र 2026-28 के तहत रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त संस्थानों में खाली पड़ी 947 सीटों को भरने के लिए बोर्ड ने 1505 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इनमें प्रवेश परीक्षा की टॉप-10 सूची के पहले तीन स्थानों पर रहे तीन अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले प्रवेश नहीं लिया था। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सरकारी संस्थानों में आरक्षित वर्ग तथा निजी संस्थानों में सबसिडाइज्ड और नॉन सबसिडाइज्ड श्रेणियों की सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया है।
काउंसलिंग के तहत 15 सितंबर को 94 से 52 अंक तक प्राप्त करने वाले 755 अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं, 16 सितंबर को 52 से 45 अंक तक स्कोर करने वाले 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया धर्मशाला स्थित शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें