फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैली में देहरा खंड से 150 पेंशनर जाएंगे धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पेंशनर हितकारी सभा खंड देहरा की बैठक स्थानीय एक निजी होटल में सभा के संरक्षक केडी पुंडीर की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 अक्तूबर को धर्मशाला में होने वाली संयुक्त संघर्ष समिति की रैली को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान खंड के सभी यूनिट प्रभारियों ने रैली में भाग लेने वाले पेंशनरों की सूचियां सभा को सौंपीं। सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा और महासचिव विनोद सूद ने बताया कि अब तक लगभग 150 पेंशनर धर्मशाला रैली में जाने के लिए नाम दर्ज करवा चुके हैं, जबकि 50 और नाम आने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निजी बसों और छोटे वाहनों का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार की उदासीन नीतियों के कारण पेंशनर भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। 16 फीसदी डीए का भुगतान, वर्ष 2016 से 2022 तक पेंशन पुनरीक्षण, बकाया राशि और मेडिकल बिल जैसी सुविधाएं लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर विधायकों, मंत्रियों और चेयरमैनों के वेतन और भत्ते लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई विभागों के पेंशनरों को पिछले दो माह से पेंशन तक नहीं मिली है। सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की नीति ने बुजुर्ग पेंशनरों की जिंदगी में अव्यवस्था और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। सभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द पेंशनरों की मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें