पारस पब्लिक स्कूल भवारना में शपथ समारोह में मौजूद लोग। -स्रोत : संस्थान
भवारना (वि)। पारस पब्लिक स्कूल भवारना में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को समर्पित शपथ समारोह हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे हमेशा अपने परिवार और समाज के बड़ों का आदर करेंगे। अंग्रेजी में कुमारी हिमांशी शर्मा, जबकि हिंदी में नीलम शर्मा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महेश कटोच, प्रधानाचार्य नीलम राणा और सभी अध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने यह प्रतिज्ञा ली कि बड़ों का सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, जिससे उनकी भावनात्मक भलाई, स्वास्थ्य और सामाजिक जुड़ाव मजबूत होता है। विद्यालय के निदेशक महेश कटोच ने कहा कि बड़ों के अनुभव और संस्कार ही हमारी संस्कृति की पहचान हैंै।