फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश म्हारो रंगीलो पर खूब बजी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देश म्हारो रंगीलो पर खूब बजीं तालियां
विज्ञापन

पारस स्कूल वारी कलां में समारोह की धूम
शगुन बेस्ट डांसर, प्रियांशु बने बेस्ट स्टूडेंट
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा) पारस स्कूल वारी कलां राम नगर में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में मेजर ईश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पारस स्कूल भवारना की प्रधानाचार्य नीलम राणा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक महेश कटोच विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। बच्चों ने देश म्हारो रंगीलो, नन्हें बच्चों ने चलो छुप जाएं तारों के बीच समेत समाज में फैली कुरीतियों को लेकर लघु नाटकिाओं से लोगों को जागरूक किया। स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों प्रियांशु, कनिका, शगुन, दिशा, प्रिंसु, निशंता, अंकुश, आदित्य, नमन, अर्पित, अवनी और विभूति आदि को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। कक्षा चार की शगुन को बेस्ट डांसर और कक्षा आठ के प्रियांशु को बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड दिया गया। स्कूल के मुख्याध्यापक सुरजीत कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें