फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बिचौलियों से बचाना: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नेताजी सुभाष चंद बोस मैदान धर्मशाला में सरस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। सबसे पहले सीएम और मंत्रियों, विधायकों ने सरस मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बिना किसी बिचौलियों के अपने उत्पादों को सीधे खरीदारों को बेचने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तरीय मेले में 10 राज्य भाग ले रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक राकेश पठानिया, रीता धीमान, अरुण मेहरा, होशियार सिंह, अर्जुन सिंह तथा मुल्ख राज प्रेमी, जीआईसी के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, पूर्व विधायक दूलो राम तथा संजय चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास डॉ. आरएन बत्ता, उपायुक्त संदीप कुमार, एसपी संतोष पटियाल, पीओ डीआरडीए मुनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंत्री-विधायक ने की खरीदारी
मेले में मंत्री किशन कपूर और विधायक राकेश पठानिया खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा सरस मेले में पहले दिन लगभग दो लाख रुपये की बिक्री हुई है।

सीएम को भेंट किया शिकारी मां मंदिर का प्रतिरूप
ग्रामीण विकास विभाग ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बांस से बनाया गया शिकारी माता मंदिर का प्रतिरूप भेंट किया। यह प्रतिरूप शाहपुर के मकलोटी के गांव विजय मेहरा ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें