फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियां रोकने में फेल, गार्डों ने पीटे निर्दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चोरी की वारदातों को रोकने में असफल निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्डों ने अब निर्दोष लोगों को पीटना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला शनिवार को धर्मशाला अस्पताल में सामने आया है। पहले निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्डों ने दो युवकों को पीटा। मामला पुलिस में जाने के बाद दोनों युवक निर्दोष साबित हुए। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है, लेकिन अस्पताल में मामले को लेकर पूरा दिन माहौल गर्माया रहा।
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एक युवक नड्डी से अपनी मां और दाड़ी का एक मानसिक रोगी युवक विकलांगता बोर्ड में अपना चेक अप करवाने आया हुआ था। पर्ची काउंटर पर दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने के कारण सुरक्षा जवानों ने उन्हें वहीं रोक लिया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच सुरक्षा जवानों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही शहर में अफवाह मचा दी कि अस्पताल में चोर गिरोह पकड़ा गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रशासन के आला अधिकारी और सदर थाना धर्मशाला की टीम के समक्ष पूछताछ के बाद दोनों युवक निर्दोष साबित हुए। उधर, महार्षि सुरक्षा एजेंसी के प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया कि दोनों युवकों को शक के आधार पर पकड़ा था। बाद में उन्हें छोड़ दिया था। अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने बताया कि मारपीट के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सुरक्षा एजेंसी पर पहले भी उठे हैं सवाल
क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में पहले होम गार्ड के जवानों के पास सुरक्षा का जिम्मा था। इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा निजी एजेंसी को सौंपी गई। निजी सुरक्षा एजेंसी के पास सुरक्षा का जिम्मा आने के बाद अस्पताल में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ आए दिन बदतमीजी के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें