फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल की दो छात्राएं भारत के विशेष दल में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रही स्कूली बच्चों के राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला की दो छात्राएं भारत के विशेष दल में चयनित हुई हैं।
प्रतियोगिता में वीरवार को हिमाचल प्रदेश की धमाकेदार प्रस्तुति के बाद दो छात्राओं का चयन विशेष दल के लिए हुआ है। इस टीम में शामिल नरसिंघा बजा रही राखी और नगाड़ा वादक तनिका का नाम शामिल है। इसमें स्कूल की छात्रा राखी कला उत्सव के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के स्वागत दल का भी प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से भोपाल में राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें देशभर के राज्यों के स्कूली बच्चों की पारंपरिक जीवंत कला की प्रस्तुतियों की प्रतिस्पर्धा करवाई जा रही है। रावमापा कन्या धर्मशाला की छात्राएं प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसमें उन्होंने गद्दी समुदाय की शिव पूजा की पद्धति नुआला की प्रस्तुति दी है। वहीं, प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों का एमएचआरडी एक विशेष दल तैयार कर रहा है, जो न केवल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एमएचआरडी राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवा के सामने प्रस्तुति देगा, बल्कि चयनित दल विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुति देगा। उधर, टीम इंचार्ज रेखा शर्मा ने बताया कि स्कूल की छात्रा राखी समापन समारोह में मुख्यातिथि के स्वागत दल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा तनिका भी विशेष दल के लिए चयनित हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें