फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा अस्पताल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। अनियमितता बरतने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा को ब्लड बैंक में प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती के मामले में हिमाचल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने नोटिस भेज दिया है। निचले हिमाचल के हजारों मरीजों का इलाज कर रहा 820 बेडों वाला अस्पताल कर्मचारियों के अभाव और नई भर्ती नहीं होने का दंश झेल रहा है।
जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित ड्रग कंट्रोलर ने टांडा मेडिकल कॉलेज को नोटिस भेज कर पूछा है कि अस्पताल प्रबंधन ने लाइसेंस अथॉरिटी के ध्यान में लाए बिना ब्लड बैंक का स्टाफ कैसे स्थानांतरित कर दिया। ब्लड बैंक के स्टाफ में बदलाव की सूचना लाइसेंसिंग अथॉरिटी हिमाचल प्रदेश एवं ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के ध्यान में 15 दिन में लाना जरूरी होता है। नोटिस में लिखा गया है कि अस्पताल में प्रशिक्षित स्टाफ शिफ्ट नहीं होना चाहिए। भर्तियां काम के बोझ के हिसाब से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो टांडा अस्पताल मेें स्वीकृत 479 नर्सों के पदों में से 346 भी भरे हैं। 133 नर्सों की कमी टांडा अस्पताल में है। 37 पद लैब टेक्नीशियन पद स्वीकृत हैं, लेकिन काम सिर्फ 10 कर रहे हैं। क्लर्कों के स्वीकृत 64 में से 24 पदों पर ही स्टाफ नियुक्त है। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. रमेश भारती ने अस्पताल में स्टाफ की कमी की बात मानी। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें